गरीब जगाओं- भाजपा भागाओं, महागठबंधन सरकार को संवेदनशील बनाओं अभियान चलायेगा खेग्रामस-माले:वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता
नरकटियागंज,गरीब जगाओं- भाजपा भागाओं अभियान के तहत भाकपा-माले और खेग्रामस के बैनर तले नरकटियागंज के दिउलिय में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का कनवेंशन आयोजित हुआ, भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विनाशकारी मोदी सरकार के कम्पनीराज, मजदूरों की गुलामी के 4 लेबर कोड व साम्प्रदायिक बंटवारा के खिलाफ खेग्रामस गरीब जगाओं- भाजपा भागाओं, महागठबंधन सरकार को संवेदनशील बनाओं अभियान 15 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चलेगा, उन्होंने आगे कहा कि 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक पूरे जिले में खेग्रामस सदस्यता अभियान चलायेगा, एक - एक गरीबों को संगठन में जोड़ने का संकल्प लिया और मजदूर अधिकारों की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा व सम्मान के लिए और महंगाई के खिलाफ आंदोलन तेज़ करने का आह्वान किया, आगे कहा कि भाजपा बोलने की आज़ादी पर रोक लगाएं हुए हैं, छात्र- नौजवान, किसान, महिला, पत्रकार जो भी भाजपा के जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है, इस तरह से लोकतंत्र और संविधान को खत्म किया जा रहा है, जिसके खिलाफ आंदोलन करने पर बल दिया ,
खेग्रामस जिला अध्यक्ष संजय राम ने कहा कि केंद्र की मजदूर विरोधी मोदी सरकार सिर्फ अडानी-अम्बानी जैसे बड़े औद्योगिक घरानों के फायदे के लिए काम कर रही है। मोदी के शासनकाल में मजदूर तबाह और बर्बाद है।
अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्तियां तेजी से पूंजीपतियों को हस्तांतरित किया जा रहा है। मजदूरों की छटनी हो रही है। रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी आदि स्कीम और ठेका-मानदेय मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम से भी काफी कम मजदूरी मिलती है। निर्माण सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए रोजी-रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल हो गया है।
इनौस जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने कहा कि कोरोना काल में चुपके-चुपके लेबर कोड को लागू कर मोदी सरकार मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा व अन्य अधिकारों को छीन रही है, उसे खत्म कर रही है। इसके खिलाफ भाकपा-माले गरीब जगाओं भाजपा भागाओं अभियान चला कर गरीबों की एकता मजबूत होगी,वही महागठबंधन की सरकार को गरीबों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा
इनके अलावा केदार राम,मोजमिल मियां, सुरेन्द्र चौधरी, अफाक आलम, योगेन्द्र यादव, नजरें आलम आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!