NJA वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल से बगहा के शिखा को ज्वेलरी डिजायनिंग में 2022 का मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

 बगहा। वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल एवं अॉल इंडिया जेम और ज्वेलरी डोमेस्टिक कौन्सिल द्वारा मुंबई के बांद्रा में 2022 के आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बगहा नगर के पटखौली निवासी शिखा पाठक को डिजायनर एवार्ड पुरस्कार शुक्रवार को मिला है। उक्त आशय की जानकारी शिखा पाठक के पिता चन्द्रभान पाठक एवं माता किरण पाठक ने दी है। उन्होंने बताया है कि यह पुरस्कार शुक्रवार के दिन 23 सितम्बर को मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 2022 के राष्ट्रीय समारोह के दौरान शिखा पाठक को ज्वेलरी डिजायनिंग में यह राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने आगे बताया है कि शिखा शुरू से मेंहनती और लग्नशील रही है, उसे कुछ करने की हौसला प्रारम्भ से रही है, जब वह पटना के देलही पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी, तभी से उसे कुछ नया करने का जज्बा दिखाई पड़ता था। वह लाइफ स्टाइल और प्रोडक्ट डिजायनिंग में, गांधीनगर गुजरात स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। तत्काल वह सी. के. कृष्णनैया शेठी, ग्रुप आॅफ लक्जरी ज्वेलरस और डिजायनिंग बंगलोर कर्नाटका में प्रोडक्ट डिजायनर पद पर कार्य कर रही है। वहीं शिखा पाठक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर मीना मिश्रा,हेमन्त मिश्रा, मोहिनी कुमारी, डा. शरद हेमन्त, अनुराग नाथ तिवारी, हर्षवर्द्धन नाथ तिवारी, तृप्ती कुमारी आदि लोगों ने बधाई दी है।



टिप्पणियाँ