विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने किया पिटाई,पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

 

नरकटियागंज | शिकारपुर थाना छेत्र के इमिलिया गाँव मे बुधवार की रात्रि एक विक्षिप्त महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ जमकर पिटाई कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पिटाई से महिला के शरीर पर जख्म का निशान देखने को मिला। घटना स्थल से ए एस आई मिना देवी महिला को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंची सबसे पहले महिला को मिना देवी ने कुछ खिलाया पिलाया, उसके माथे पर तेल लगाई और पैर में लगे मिट्टी धूल को अपने हांथो से धोया फिर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। लोगों ने ए एस आई मिना देवी के ऐसे मानवता को देख काफी सराहना किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस अधिकारी को भेजकर महिला को थाने लाया गया। महिला पूरी तरह से विक्षिप्त है। वह अपना नाम पता भी नही बता पा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ मे लिया है। ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ