बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन का बैठक संपन्न

 

लौरिया | प्रखंड क्षेत्र के सेविका सहायिका की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुधा कुमारी की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में केन्द्र संचालन में होने वाली कठिनाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया। जिसमें मकान भाडा जलावन तथा बकाया मानदेय भुगतान शिक्षण सामग्री में स्लेट पेंसिल तथा पेय जल के अभाव में कठिनाई के बारे में बताया गया। वहीं आंगनबाड़ी भवन भी मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं उसमें केंद्र संचालन में दुर्धटना की संभावनाएं बनी रहती है वहीं बैठक में सेविकाओं ने अपनी समस्याओं को बताया तथा निराकरण हेतु संघ के माध्यम से सरकार से मांग करने की बात कही गई। वहीं बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।

बैठक में सभी सेविकाओं से पोषण से संबंधित आधार भेरीफिकेशन जी एम डी करने पर भी जोर दिया गया।

मौके पर प्रभा देवी, आयशा खातुन, अंतिमा देवी, हसीना खारुन, ममता कुमारी, बबीता कुमारी, समीमुन नेशा, मीरा देवी, खुसबू देवी, नीतु देवी, इन्दिरा कुमारी, नीलम देवी, सुफी खारुन, मिरा देवी, राजा श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सोनु कुमार, विभा देवी, आदि ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ