65 वीं वाहिनी एसएसबी ने कार्य क्षेत्र के अंदर किया पौधारोपण

 



बगहा । 65वी वाहिनी एस एस बी बगहा ने गुरुवार को वाहिनी के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत सभी थानों में पौधारोपण का कार्यक्रम किया ।इस कार्यक्रम में बगहा क्षेत्र अंतर्गत बगहा नगर थाना तथा पटखौली थाना के नए लोकेशन में उक्त थानों के पुलिस बल कर्मी तथा 65 वी वाहिनी के बल कर्मियों के द्वारा सम्मिलित रूप से थाना परिसर आस पास के क्षेत्रों में जामुन तथा अमरुद के कुल 1081पौधे लगाए गए। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच भी पौधे वितरित किए गए। इसके अलावे गोबरहिया थाना, गोवर्धना थाना तथा मटियरिया थाना में भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में रामवीर सिंह यादव उप कमांडेन्ट 65वी वाहिनी , निरीक्षक सामान्य हारा राम, बगहा नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक नीतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक कमलेश्वर राय, सहायक उप निरीक्षक दीन दयाल प्रसाद, अन्य पुलिस बल, पटखौली थाना के सहायक उप निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार, तथा 65वी वाहिनी के बल कर्मी तथा स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जामुन और अमरुद के कुल 1081 पौधे लगाए व वितरित किए गए।



टिप्पणियाँ