मांगे नहीं मानी गई तो 2 सितंबर को बेतिया नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से जेल भरो अभियान चलाया जाएगा

 

बेतिया - बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महा BBYसंघ की ओर से शहरी निकाय कर्मचारियों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। उक्त बातें महासंघ के जिला सचिव सह ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स के जिला सचिव कॉमरेड रवींद्र कुमार 'रवि' ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। आगे उन्होंने कहा कि जब तक सूबे की सरकार निकाय कर्मचारियों का 11 सूत्री मांगों पर जल्द से जल्द महासंघ के नेताओं के संग सम्मानजनक वार्ता नहीं कर लेती, तब तक अनिश्चित काल के लिए हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी यूनियन लीडर कॉमरेड रवींद्र रवि के वतौर बेतिया नगर निगम के कर्मचारियों की ओर से 2 सितंबर 2022 को,उक्त मांगों को लेकर जेल भरो अभियान चलाया जाएगा।

टिप्पणियाँ