हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की 7 वां स्थापना दिवस समारोह कौलाची मे संपन्न

 

बगहा । दबे कुचलों की आवाज है पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। उक्त बातें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिलाध्यक्ष श्री किशुन महतों ने कहीं। वे रविवार को बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के हरदी - नादवा पंचायत के महादलित बस्ती कौलाची गांव में हम पार्टी के 7 वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प चम्पारण जिला के कार्यकर्ताओं के साथ बर्थडे केक काटकर धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मना रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना 24 जुलाई 2015 को हुई थी। तभी से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की जनाधार प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढी। तथा संगठन सशक्त एवं मजबूत हुआ। कहा कि हम पार्टी शोषितों , पीडितों, गरीबों, व असहायों की आवाज है। तथा हमेशा हक व अधिकारो की लडाई लडती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को गरीबों की मसीहा बताते हुए कहा कि महादलित ,दलित व गरीबों की उत्थान के साथ ही विकास जरूरी है। तथा रोटी , कपडा व मकान सबको जरूरी है। इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पार्टी की संगढात्मिक ढांचे मजबूत नही होगी , तब तक संगठन सशक्त मजबूत नही होगा। इस दौरान पार्टी की सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि संगठन से महिला , पुरुषों व नवयुवकों को जुडने के लिए अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी एसटी के जिलाध्यक्ष संजय धांगड ने की। संचालन रामप्रसाद शर्मा ने किया। कार्यक्रम को हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश चौबे, अनंत सिंह ,सुग्रीव राम , यमुना पटेल, खगेश्वर पटवारी, सुरेंद्र महतों , जिला प्रवक्ता धनीलाल रौनियार ,गौदी देवी, विधावती देवी, पन्ना दवी , सुलेखा देवी , कौशिला देवी , प्रभु यादव समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ