जातीय जनगणना पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी ने किया मुख्यमंत्री का समर्थन

बेतिया | बिहार राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि वह जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा समर्थन करती है. 

राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वह अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी की मंजूरी की परवाह किये बिना राज्य में जातीय जनगणना करवाएं इस संबंध में बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार का बयान लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल के रुख के करीब दिखाई दिया जो कि बिहार में प्रमुख विपक्षी दल है। 

कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा बीजेपी सहमत होते नही दिख रही,…नीतीश कुमार को आगे बढ़ना चाहिए, इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी पूरी तरह उनके साथ है पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा देश में पहली जातीय जनगणना भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के दबाव में 1931 में हुई। जिसमें OBC 52% SC 155% ST 7% का आंकड़ा आया। आज भी उसी आंकड़ा पर भारत सरकार कार्य कर रही है जो खेद का विषय है। देश के सारे योजना आयोग उसी आधार पर पंचवर्षीय योजनाएं बनाती है जो कि सरासर असंवैधानिक एवं लोगों के साथ धोखा है। आज एक 91 वर्ष के बाद बिहार की राज्य सरकार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक कर जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है ,जो पूरे देश के लिए अनुकरणीय है , राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी भारत सरकार से मांग करती है कि देश के मूल निवासियों के साथ उनके संवैधानिक अधिकारों का ख्याल करते हुए अभिलंब 2021 की प्रतिलिपि जनगणना जातीय आधार पर की जाए जिसकी प्रतिबद्धता भी मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 2018 में किया था.

टिप्पणियाँ