मजदूरों- कर्मचारियों के नेता भाग्य नारायण चौधरी की गिरफ्तारी के खिलाफ मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा- जदयू सरकार के बढ़ते तानाशाही का परिणाम है मजदूर नेता की गिरफ्तारी- ऐक्टू

स्थानीय निकाय कर्मी एवं कर्मचारी नेता की रिहाई के लिए श्रमिकों का प्रदर्शन!

अपनी 19 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी-ऐक्टू

बेतिया,15 जून 2022 

19 सूत्री लंबित मांगों की पूर्ति के लिए नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा 13 जून से मोतिहारी में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार हड़ताल जारी है। इसी बीच कल हड़ताल को दबाने के लिए रात्रि के 1:00 बजे नगर थाना की पुलिस द्वारा कर्मचारी नेता भाग्य नारायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के खिलाफ बेतिया पश्चिम चम्पारण में ऐक्टू से जूडें कर्मचारियों और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव सह ऐक्टू जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि नेत्तृत्व किया,काफी संख्या में मजदूरों की भागीदारी हुयी।

ऐक्टू जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि ने कहा कि नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायपूर्ण जायज मांगों के लिए जारी मजदूरों- कर्मचारियों का आंदोलन नहीं दब सकता है। यह आंदोलन जारी रहेगा। मजदूर नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ मजदूरों -कर्मचारियों का आंदोलन और व्यापक दायरे में फैलता जाऐगा। मोदी सरकार को झुकाने वाला आंदोलन साबित होगा।

 ऐक्टू व कर्मचारी महासंघ के नेता ने कहा है की श्रमिक संगठनों के नेता की गिरफ्तारी भाजपा- जदयू सरकार की बढ़ती तानाशाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है।यह उत्तर प्रदेश जैसे बिहार में भी बुलडोजरराज बनाने की करवाई है। जिसे बिहार का मजदूर -कर्मचारी वर्ग नहीं चलने देगा। जब तक कर्मचारी नेता भाग्य नारायण चौधरी को रिहा नहीं किया जाता है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर

पार्षद सह भाकपा माले नेत्री रीता रवि,अजय तिवारी,कृष्णा कुमार, प्रभावती देवी,रंजीता देवी,माला देवी,अमर कुमार,जयनारायण राउत, मंजय साह,कैलाश राउत, लालू कुमार आदि दर्जनों कर्मचारीगण उपस्थित थें।

टिप्पणियाँ