अल्पसंख्यको के हितों पर कोई आंच नही आने देगी नीतीश सरकार: सलीम परवेज


उनका जो काम है अहले सियास्त जानें, मेरा पैग़ाम मुहब्बत है जहां तक पहुंचे। राज्य में सभी धर्मों के माननेवाले बिना डर भय के निवास कर रहे हैं। प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है। कानून का राज्य है।ये कहना है जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष का। वे रविवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित अल्पसंख्यक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में नफरत वाली राजनीत नही चलेगी। फिरकापरस्त, नफरत फैलाने वालों के लिये राज्य में कोई जगह नही है।राज्य नितीस जी के हाथों में बिल्कुल सुरक्षित है। यहां सभी धर्मों के अंदर आपसी प्यार और भाईचारगी मौजूद है। इसको कोई भी नही तोड़ सकता है।यहां कानून का राज्य चलता है। वे अल्पसंख्यक महिला और पुरुष कार्यकर्ताओ को एक जुट रहने तथा राज्य में आपसी प्यार और भाईचारगी को मजबूत कर रहने का आह्वान किया।साथ ही लोगो से फिरकापरस्तो और नफरत फैलानेवालों से सतर्क रहने की भी सलाह दी। वही अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जुनैद शम्स,नदीम अख़्तर, रहीमा खातुन ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक नेता और कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं भी सम्मेलन में आई थी।मौके पर जदयू नेता नन्दकिशोर चौधरी के साथ साथ कई नेता शामिल थे।

टिप्पणियाँ