लौरिया से लूटी गई कोल्ड्रींक लदी ट्रक रक्सौल से बरामद


बेतिया। शुक्रवार की सुबह करीब 03ः45 बजे बेतिया जिला के लौरिया थानान्तर्गत, बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर लौरिया चौक से करीब 02 कि०मी० आगे कोल्ड ड्रिंक्स लदा हुआ 01 ट्रक को अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूट लिया गया था। जिस संदर्भ में वादी मानवेन्द्र सिंह (ट्रक चालक सह-मालिक), पिता- शिवशंकर सिंह चमरडीहा, थाना-खड्डा, जिला- कुशीनगर, उत्तरप्रदेश कि फर्दव्यान के आधार पर लौरिया थाना कांड संख्या-92/2022 के अन्तर्गत तीन-चार अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध काड़ दर्ज किया गया। 

अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड के उद्भेदन एवं लूटी गयी ट्रक सहित सामानों की बरामदगी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, बेतिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी कर दिनांक 07.04.2022 को ही उक्त ट्रक रजि० न० यू.पी. 56 एटी. 3488 को पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिला के रक्सौल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। साथ ही लूटे गये विभिन्न कम्पनी के कोल्ड ड्रिंक्स (कीमत लगभग 07 लाख रूपया) को भंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर एवं बहेरी गाँव से बरामद किया गया। 

घटना में शामिल अपराधकर्मियों की पहचान गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में मुख्य रूप से कुन्दन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, पु०नि० रामाश्रय यादव, पुलिस निरीक्षक, शिकारपुर अंचल, पु०अ०नि० विनोद कुमार, थानाध्यक्ष लौरिया थाना, पु०अ०नि० पूर्णकाम सामर्थ, थानाध्यक्ष, कंगली थाना, पु०अ०नि० धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष मैनाटाड़ थाना ,पु०अ०नि० नवीन कुमार, थानाध्यक्ष भंगहा थाना, पु०अ०नि० प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष इनरवा थाना, पु०अ०नि० मुन्ना सिंह, लौरिया थाना,लौरिया थाना सशस्त्र बल शामिल रहे। उक्त जानकारी प्रेस चिज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने दी।

टिप्पणियाँ