निकाय कर्मचारियों का मांगो को लेकर प्रशासक को मांग पत्र दिया गया : रवीन्द्र रवि


बेतिया | बिहार राज स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव कॉमरेड रविंद्र कुमार रवि के नेतृत्व में 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल इम्तियाज अहमद अमित कुमार रवि कुमार कैलाश रावत अरविंद कुमार मल्लिक के द्वारा प्रशासन और जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार और नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद के हाथों में नगर निगम के एनजीओ और अनुबंध कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी और वर्दी देने के लिए सरकार के अवर सचिव के पत्रांक 09/न.प्र.नि.(विविध) 20/2021-2808 न.वि.एवं आ.वि,पटना के पत्र लगाकर एक मांग पत्र दिया गया। 

महासंघ के जिला सचिव रविंद्र रवि ने कहा कि नगर निगम प्रशासक के घोर लापरवाही के कारण कर्मचारियों को 2020 से कार्यरत सीबीएस फैसिलिटी और एकमे एनजीओ के कर्मचारियों सहित अनुबंध के लगभग ढाई सौ से ज्यादा कर्मचारियों को वर्ष 2019 से मानदेय बढ़ा ही नहीं है और ना ही वर्दी तक मिल सका है। जबकि वर्दी के लिए नगर निगम में प्रयाप्त राशि उपलब्ध है। आगे रविंद्र रवि ने कहा कि शहरी निकाय का चुनाव के बिगुल बजने से पहले नगर निगम प्रशासक कर्मचारियों को साढे 22% सालाना वेतन वृद्धि और सभी कर्मचारियों को वर्दी दें।अन्यथा बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से नगर निगम का चक्का अनिश्चित काल के लिए जाम कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ