शीशम के पेड से एक ही दुपट्टा मे लटका मिला युवक व युवती का शव, सनसनी

नाटकीय चित्र

बैरिया थाना छेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के डुमरिया नाया टोला सरेह मे एक शीशम के पेड से एक युवती और एक युवक का शव एक ही दुपट्टा से लटका मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। 

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व दारोगा राजेन्द्र राम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच गये। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नही हो सका है कि आत्महत्या है या हत्या। हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।

लडका डुमरिया निवासी राजेश पटेल का पुत्र रविकिशन कुमार है । जबकि लडकी पहले सूर्यपुर मे रहती थी। अभी कोईरपट्टी डुमरिया मे घर बनाकर उसका परिवार रहता है। लडकी अंशु कुमारी हीरा महतो की पुत्री है। लडका और लडकी का घर एक दूसरे से एक किमी की दूरी पर है। जबकि जहाँ शव एक पेड से एक ही दुपट्टा से दोनो का मिला है। वह लडकी के घर से हजार फीट दूरी पर है। सूर्यपुर पंचायत के मुखिया इसलाम गद्दी ने कहा कि यह हत्या का मामला है। क्योंकि लकडी उनके पंचायत की है। जिसका परिवार कुछ दिन से कोईरपट्टी मे रह रहे थे। लडकी के पक्षों द्वारा ही हत्या की गई है। बहरहाल जो हो परंतु पुलिस इस मामले मे शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा है। 

प्रेम प्रसंग का है मामला 

कुछ महिनो से दोनो के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। यह बात सामने आने पर लडकी के परिवार के लोगो ने पढाई भी छुडवा दिया। छह माह से वह घर रह रही थी। मुखिया इसलाम गद्दी ने बताया कि कई बार शादी कर लेने की बात लडका के पक्ष द्वारा की गई। परंतु लडकी पक्ष तैयार नही हुआ। परंतु दोनो के बीच प्रेम कम नही हुआ। लाख पाबंदियों के बावजूद दोनो मिलते जुलते रहे। जो लडकी पक्ष को नागवार गुजरने लगा 

ऑनर किलिंग की है आशंका 

यह ऑनर किलिंग का मामला लगता है, इसकी आशंका पुलिस और ग्रामीणों को भी हो रही है। क्योंकि साजिश के तहत दोनो को एक साथ बुलाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है। मुखिया इसलाम गद्दी व लडका के परिजनों ने बताया कि लडकी अंशु अपने तधवानंदपुर बहन के घर रहती थी। चार दिन पहले उसे कोईरपट्टी बुलाया गया। वही लडका रहता था। जो पिछले सप्ताह अपने घर आया। घटना के बाद लडका का बाइक लडकी के घर से बरामद होना इस बात का सीधा संकेत है कि लडका को रात मे बुलाया गया है। हालांकि पुलिस लडकी और लडका का मोबाइल जब्त कर ली है । वही लडकी के परिजनों का भागना भी आशंका बढा रही है। 

पुलिस भी ऑनर किलिंग के मामले को लेकर गहन जांच मे जुटी है। लडके परिजनों का आरोप है कि उसके लडके को लडकी के मोबाइल से बुलाकर हत्या कर फिर शव को पेड से एक ही दुपट्टा से लटका दिया गया है। जिस तरह से शव लटका पाया गया है। उससे भी आत्महत्या नही लग रही है। क्योंकि दुपट्टा के एक छोड लड़का के गर्दन व एक छोड लडकी के गर्दन मे बांधा है। फिर शीशम के टहनी से दुपट्टा का बीच का हिस्सा फंसाया गया। जो स्वयं लटका संदेह पैदा कर रहा है । यह हत्या का मामला ही है।

टिप्पणियाँ