मसान नदी मे बरसात पूर्व टावर नही लगने से अंधेरे में डूबेगा ग्रामीण क्षेत्र व बगहा

बगहा। बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के रायबारी महुअवा पंचायत स्थित मसान नदी मे विधुत टावर नही लगने से आये दिन विधुत आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। बरसात के दिनों में मसान नदी के कटाव से पूर्व मे लगाये गये विधुत टावर ध्वस्त हो गया। जिससे कईयों दिन विधुत आपूर्ति बाधित रही। हालांकि विधुत विभाग के पदाधिकारियों ने तत्क्षण मामले को गंभीरता से लेते हुए मसान नदी पर विधुत टावर लगा कर विधुत आपूर्ति बहाल कराया। 

बरसात के दिनों में ससमय टावर नही लगने से बगहा सहित ग्रामीण क्षेत्र अंधेरे में डूब सकता है। हालांकि विधुत टावर नही बनने से तीन 33 केवी फीडर कुम्हिया, चौतरवा व बगहा मे लगे हुये सीमेन्ट पोल मसान नदी के कटाव बहा ले जाता है। जिससे तीनों पावर हाउस मात्र एक ही फीडर से विधुत आपूर्ति होती है। 

पोल ध्वस्त हो जाने से एक ही फीडर ओभर लोडिंग के कारण समुचित विधुत आपूर्ति लोगों को नही मिल पाता है। खासकर शाम मे कई जगहों पर अंधेरा पसर जाता है। उपभोक्ताओं की माने तो कई वर्षों से इस दिशा में विधुत विभाग ने सार्थक प्रयास नही किया। जिससे उपभोक्ताओं की लगातार परेशानी बरकरार है। विभागीय अधिकारियों की माने तो मसान नदी हमेशा अपना रुट बदलते रहता है। तथा सीमेंट पोल लगा हुआ है। 

रामनगर से चौतरवा व बगहा के लिए दो विधुत लाइन आता है। कुम्हिया व चौतरवा एक ही टावर से संचालित हो जायेगा। लेकिन बगहा के लिए अलग से टावर बनेगा। ताकि विधुत आपूर्ति मे किसी भी प्रकार की परेशानी उपभोक्ताओं को नही हो सके। उपभोक्ताओं ने बताया कि बरसात के पूर्व यदि विधुत विभाग के तरफ से टावर नही लगाया गया तो बगहा समेत ग्रामीण क्षेत्र भी अंधेरे में डूब जायेगा। कार्यपालक अभियंता बगहा रमेश प्रसाद ने बताया कि टेन्डर की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। 

विभागीय अधिकारियों को टावर निर्माण कार्य निर्माण हेतु अनुरोध किया गया है। अब उपभोक्ताओं को देखना है कि टावर का निर्माण कार्य कब तक शुरु किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से बगहा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ता इस परेशानी से कब तक निजात पा रहे हैं।

टिप्पणियाँ