स्थाई सीओ के नही रहने के कारण लगभग 4 हजार म्यूटेशन से सम्बन्धित कार्य अधूरा!

विजिलेंस की टीम ने अंचलाधकारी श्यामाकांत प्रसाद को रिस्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी समय से अंचल कार्यालय में जाति, निवास, आय के साथ साथ म्यूटेशन, दाखिल खारिज के सारे कार्य बाधित हो रहे थे। मझवलिया अंचलाधिकारी के प्रभार लेने के बाद से लोगो के अंदर काम मे तेजी आने की उमीद जगी लेकिन उनके उमीदो पर पानी फिर गया।

मझवलिया अंचलाधकारी द्वारा सिर्फ जाती, निवास आय पर ही हस्ताक्षर होता रहा। जमीन से सम्बंधित कोई कार्य नही हो रहा है।जिसके कारण लोग प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।अंचल कर्मी ने बताया कि अभी कुछ महीने से जाती, निवास आय से सम्बंधित प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर के लिये ट्रेनी सीओ सह आरओ अधिकारी मोहित राज को जिम्मेवारी मिली है। जिससे इससे सम्बन्धित प्रमाणपत्र बनवाने वालो को आसानी हो गई है।

जमीन के सारे कार्य म्यूटेशन, दाखिल खारिज हो या रसीद कटवाने का सारा कार्य बाधित है उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 4 हजार म्यूटेशन का कार्य अधर में लटका है। उन्होंने कहा कि म्यूटेशन का कार्य जब तक नही होगा तब तक लोगो का बैंक या अन्य कार्य नही हो पायेगा।लोग रोज कार्यालय का चक्कर लगाते हैं और हम कर्मियों को बुरा भला कहते हैं। जब तक अंचलाधकारी के द्वारा कार्य नही किया जाएगा तब तक उसमे हम लोग कुछ नही कर सकते हैं।

जमीन से समन्धित कोई भी नया कार्य नही हो रहा है।लोग ऑनलाइन कर कार्यालय पता करने आते हैं। हम कर्मियों को उनकी बाते सुन्नी पड़ती है।अंचलाधकारी के चेम्बर में ताले लटके हुए हैं, जसके कारण लोग हम लोगो के पास पहुँच बुरा भला कहते हैं।जब तक स्थाई अंचलाधकारी नही आ जाते हैं तब तक कार्य सुचारू रूप से नही हो सकेगा।

टिप्पणियाँ