आग लगने से 4 घर जलकर राख लाखों की संपत्ति नुकसान मची अफरा-तफरी


बेतिया। पुरुषोत्तमपुर और मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार की देर रात को हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गये। वही आठ मवेशियों सहित लाखों रुपए की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के नकछेद बहुअरवा गांव के वकील शेख के घर में आग लग गया ।लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक कासिम अंसारी और मुख्तार शेख का भी घर जलकर स्वाहा हो गया। 

ग्रामीणों के काफी मशक्कत और फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी की घटना में घर में घरों में रखे गये लाखों रुपए की संपत्ति अग्नि की भेंट चढ़ गयी। 

सरपंच प्रतिनिधि मोतिउर रहमान ने अंचल प्रशासन से पीड़ितों के लिए राहत की मांग की है। साथ ही बताया कि कि इस ठंड में तीनों घरों के लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं। 

वहीं मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में मवेशियों के लिए जलाये गये घूर से उड़ी चिंगारी से रघुनाथ पटेल के घर में आग लग गया। घर में बांधे गये आठ बकरियां झुलस कर मर गयी। वही एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसका इलाज चल रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि अनुप कुमार ने अगलगी के पीड़ितों के लिए राहत की मांग की है।

टिप्पणियाँ