घर से मिला 20 फीट लम्बा अजगर


बगहा। बगहा पुलिस जिला के बगहा नगर परिषद क्षेत्र के 28 मे एक विशाल अजगर देखने को मिला। वन क्षेत्र छोड़ अब रिहायशी इलाके में शरण लेने लगे है विशाल अजगर जिसको ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से अजगर वहां अपना बसेरा बनाया हुआ था और कई जानवरों को अपना निवाला बना चुका था। 

बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 28 में एक व्यक्ति के घर के पीछे विशाल अजगर देखने को मिला। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और इसी भीड़ में से कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दिया। जिस व्यक्ति के घर के पीछे अजगर मिला उसका नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। 

संजय के मुताबिक इस अजगर को उन्होंने इसके पूर्व भी तीन चार बार देखा था और दहशत में रहते थे। लेकिन वसंत पंचमी के दिन ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा थी और जैसे ही संजय के परिजनों ने विशालकाय अजगर को देखा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

फिर ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि भले ही अजगर ने किसी इंसान को नुकसान नही पहुंचाया हो लेकिन इसने कई मुर्गे मुर्गियों और बकरियों को अपना निवाला बना लिया था।

टिप्पणियाँ