सिकटा एस एस बी और बल्थर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सिकटा एस एस बी 47 एवं बल्थर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 58500 भारतीय जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

बेतिया। बल्थर पुलिस एवं सिकटा 47 वी एस एस बी के संयुक्त करवाई में नेपाल से इंडिया लेके आ रहे 58500 भारतीय जाली नोटों के साथ कठघरवा निवासी ललित मोहन पांडेय, पिता स्व- देव पांडेय थाना शिकारपुर (नरकटियागंज )को बल्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़किया टोला से गिरफ्तार किया गया है। 

उक्त गुप्त छापेमारी सिकटा एस एस बी 47 वी के डीएसपी सतीस कुमार गुप्ता एवं बल्थर थानाध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में की जा रही थी।उक्त जानकारी 47 वी एस एस बी (सिकटा) डीएसपी सतीश कुमार गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ