युद्ध स्तर पर किया जा रहा है पेंशनधारियों का जीवन सत्यापन का कार्य: बीडीओ

पेंशनधारियों का जीवन सत्यापन का कार्य प्रखंड कार्यालय में 15 दिसम्बर से किया जा रहा है। जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकाश पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

शुक्रवार तक लगभग 3500 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन का कार्य किया जा चुका है। इसके साथ ही श्री कुमार ने बताया कि कोविड टेस्टिंग के साथ -साथ कोविड टीकाकरण का कैम्प भी लगाया गया है। जिसमे 3282 लोगो का कोविड टेस्टिंग की गई तथा 200 लोगो को प्रथम और दुतीय डोज का टीकाकरण भी किया गया।

पुरुष और महिला पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन के लिये छः काउंटर बनाया गया है। इसके साथ ही दिव्यांग एव सबसे वृध व्यक्तियों के सत्यापन के लिये अलग व्यवस्था की गई है।इस कार्य के लिये स्वास्थ्य विभाग की दस टीमो को लगाया गया है।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को नियमानुसार धरातल पर लाना ही हमारी जिम्मेवारी है। 

इस प्रखंड की उपलब्धता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार्यशैली अन्य प्रखंडो से अलग है, जो अपने लछ्य की प्राप्ति के लिये लगातार प्रयत्नशील हैं। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन का कार्य आगामी 31 दिसम्बर तक चलेगा।

टिप्पणियाँ