गोलियों की फायरिंग से नौतनवा में दहशत, फरसे से एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया (नरकटियागंज)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा में चुनावी रंजिश को लेकर कई राउंड गोली चलाई गई, हालांकि बंदूक की गोली से किसी की हताहत की सूचना नही है। वही पुलिस ने एक खोका और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस रंजिश में एक व्यक्ति को फर्सा से मारने पर बूरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के नौतनवा गांव निवासी भोला डीलर के रूप में की गई है। 

घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जाता है। घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि वह लोग दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के सरफूल, नबी हसन, इमरान समेत एक दर्जन से अधिक लोग हथियार के साथ आ धमके। आते ही बंदूक से फायर करने लगे। गोली चलने की आवाज पर अगल बगल के सभी लोग अपने अपने घर का दरवाजा बंद कर दिए। उसके बाद सभी आरोपित भोला डीलर को घर से घसीटकर बाहर निकाला और मारपीट करने लगे। 

इसी क्रम में जान से मारने की नियत से उसके सिर पर फरसा से वार कर दिया गया। सिर फटने से वह बेहोश हो गया। आरोपित उसे मरा हुआ समझ कर वहीं पर छोड़ दिए। उसके बाद सभी आरोपित घर में घुस गये। घर में घुसने के बाद राशन वितरण का सभी सामग्री लूट कर लेकर चलते बने। घायल के परिजनों ने यह भी बताया कि घर में हथियार के साथ सभी लोग घुसकर घर के अन्य सदस्यों को खोज रहें थे। हालांकि सभी लोग घर में दुबक्कर छुप गए थे। 

जब घर में कोई नहीं मिला तो सभी लोग हथियार लहराते हुए चलें गए। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नौतनवा गांव में कई राउंड फायरिंग की गई है। घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद किया गया है। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेज दिया गया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनावी रंजिश में घटना घटी है। फिलहाल गांव में शांति बहाल कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो दर्जनों राउंड फायरिंग की सूचना है। लेकिन फायरिंग के मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

टिप्पणियाँ