बेतिया जमादार टोला: दो गुटों के बीच पथराव व हिंसक झड़प, तीन ज़ख्मी! जानिए क्या है पूरा मामला

Anchor Ehteshamul Haque || Bettiah Times

शहर के कालीबाग ओपी थाना क्षेत्र के जमादार टोला में गुरुवार की सुबह प्रपटी डीलीलिंग में आमदनी के बंटवारे को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें रिजवान और सुसील घायल हो गए। जिसके बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया

नाटकीय चित्र

सूचना पा कर मौके पर कालीबाग ओपी थानाध्यक्ष आशीष कुमार भट्ट अपने दलबल के साथ पहुँच स्थित को नियंत्रित किया। दोनों घायलों को परिजन इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद दोपहर दोनों गुटों के तरफ से पथराव होने लगा। जिससे चारों तरफ़ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पार्षद और कुछ जिम्मेवार लोगो ने दोनों गुटों के लोगो को समझा बुझा का मामले को आगे बढ़ने से रोका। 

पुलिस के आलाधिकारियों ने जमादारटोला में पुलिस को रातभर गस्त करने और उपद्रवियों पर नजर रखने को कहा। शुक्रवार की सुबह दोनों गुटों के दर्जनों जिम्मेवार लोगो ने चौक पर पंचायत बुलाई।जिसमे मामले को आपसी सहयोग से हल कर मामले को खत्म करने की बात कही। जिसमें स्थानीय पार्षद डॉक्टर एकराम अंसारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जनक शाह सहित कई गणमान्य लोगों के साथ पंचायत शुरू हुई। 

पंचायत में आपसी सहमति बन गई थी, जिसको पंचों द्वारा लिखा जा रहा था। जिसपर दोनों गुटों के लोगो के हस्ताक्षर करने थे, तभी पंचायत स्थल से कुछ दूरी पर शशि गिरी ने मुनीर (35)पिता भोज मियां को पेट मे चाकू मार फरार हो गया। घायल को लोगो ने गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुँचाया। उसके बाद पंचायत अधूरी रह गई. 

इस घटना के बाद जमादारटोला में एक बार फिर माहौल बिगड़ गया। पंचायत की सूचना कालीबाग ओपी को दे दी गई थी। चाकूबाजी की घटना सुन कालीबाग ओपी थानाध्यक्ष तुरंत दल-बल के साथ पहुँच स्थित को नियंत्रित किया।

त्वरित करवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने चार लोगों को पूछ ताछ के लिये हिरासत में लेकर थाने लाये। इस घटना के बाद एक बार फिर जमादारटोला अशांति फैल गई है। पुलिस चाकू मार फरार होने वाले को तलाश कर रही है। पुलिस स्थित को सम्भाले हुई है। घटना स्थल पुलिस लगातार कैम्प कर रही है तथा हालात पर पैनी नजर बनाए हुए है।

कालीबाग ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपित को पुलिस हर हाल में सलाखों के पीछे पहुचायेगी। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। अभी तक दोनों गुटों और घायल के तरफ से कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है। 

पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है तथा हालात को सामान्य बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक तनाव व्याप्त था।

टिप्पणियाँ