नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक जागरूकता का किया गया प्रचार-प्रसार

बेतिया। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान अंतर्गत ओर देश में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में श्री विजय आनंद तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकार प० चम्पारण की अध्यक्षता में जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

 योगेश शरण त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण के देख-रेख में जिले में विभिन्न प्रकार के कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज बेतिया में कला-जत्था कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकथाम, दहेज प्रथा एवं बाल- विवाह उन्मूलन और महिलाओं से संबंधित कानूनी जागरूकता का प्रसार- प्रचार किया। 

अभियान गीत, नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकार एवं कानूनी जागरूकता की जानकारी दिए। वहीयोगेश शरण त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण ने कहा कि कानून सबकी रक्षा के लिए होता है, न्यायालय, न्यायपालिका के द्वारा बहुत सुविधाएं उपलब्ध है, लेकिन इसकी जानकारी के अभाव में लोग इससे अज्ञान रहते है। आधी आबादी नारी शक्ति, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना जरूरी है। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेतिया के द्वारा लोगों को विधिक सहायता की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक या किसी अन्य अयोग्यता के कारण न्याय पाने से वंचित न रह जाये। 

कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन, श्री राकेश डिक्रूज जिला समन्वयक, विधिक साक्षरता क्लब, पी एल भी अनिल कुमार, रंजीत कुमार, हिन्द कुमार, कलाकर दीपमाला कुमारी, शंभु राम सहित अन्यउपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ