संत जेवियर्स हाइयर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों में दिखा खुशी का माहौल और उत्साह

बेतिया: बेतिया में जिले की ख्यातिप्राप्त विधालयों में संत जेवियर्स हायर सेकंडरी स्कूल का स्थान अव्वल श्रेणी में आता है। जिसमें अभिवाहक अपने बच्चों के नामांकन के लिए हर मुमकिन कोशिश जरूर करते हैं। 

दीप सजाते बच्चे

विधालय भी अपने अनुशासन और शिक्षा के लिए अपनी कटिबद्धता बनाए रखने की जी तोड़ मेहनत करता है। छात्रों और अभिवाहकों के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए संत जेवियर्स विधालय अपनी जिले में पहचान बना कर रखा है। 

संत जेवियर्स स्कूल का शुभारंभ सन 1998 में हुआ लेकिन अब तक लगभग 24 साल के अपने इतिहास में कभी भी प्रकाश और दीपों के पर्व दीपावली को नहीं मनाया। लेकिन प्रिंसिपल फादर रिचर्ड डिसूजा के एक नई सोच और पहल ने अभिवाहकों और समाज को अपने विधालय में दीपावली दीपोत्सव मनाकर जिले को प्रेरित और प्रेरणा दिया है। 

धर्म निरपेक्षता के भावार्थ को पूर्ण करने में एक सफल और सकारात्मक पहल किया है जो कि सभी के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। मिशनरी स्कूल में दीपावली के दीप को जलाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि दीपावली हम सभी मानवों का पर्व है यह सिर्फ हिन्दूओं का नहीं है। 

दीपावली अंधकार से प्रकाश और प्रेम भाई चारे का महान पर्व है। जिसमें सिर्फ व सिर्फ खुशियों को बांटने का अभूतपूर्व पर्व है। विधालय परिवार अपने धर्म निरपेक्षता के साथ इस पर्व को मनाकर सभी धर्मों को सम्मान और आदर देने का संदेश दिया है। 

मिशनरी स्कूल में पढ़ रहे सभी धर्मों के छात्र छात्राओं के साथ दीपावली के दीप जलाकर सर्व धर्म प्रार्थना के साथ आपसी प्रेम भाई चारा और सम्मान का संदेश दिया गया और सबकी दीपावली सुरक्षित और प्रकाशमय हो यह शुभकामनायें सभी शिक्षकों द्वारा अपने छात्र छात्राओं को दिया गया। 

दीपावली पर्व पर सबसे पहले फादर रेक्टर जोसेफ मारिकोस, प्रिंसिपल फादर रिचर्ड डिसूजा, शिक्षक रेनाॅल्ड, शिक्षिका मीना, सारा, नविता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके दीपों को जलाने का शुभारंभ किया। हालांकि छात्रों में भी स्कूल के द्वारा शुभारम्भ किए गए दीपावली दीपोत्सव पर्व के आयोजन को सराहनीय और खुशी का बताया गया और भविष्य में भी विधालय प्रबंधन से ऐसे ही दीपावली मनाने की आशा भी प्रकट की। 

दीपावली के उद्देश्यों और संदेशों पर चर्चा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अंत में सभी सभी छात्र छात्राओं को शिक्षकों के द्वारा मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर प्रथम वर्ग से लेकर प्लस टू तक के छात्र छात्राएं एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ