दलित महिला के साथ उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर हुई अश्लील हरकत कि जांच होः विधायक

बेतिया। कुछ दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो चल रहा है जिसमें एक दलित महिला न्याय के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आवास पर गयी हुई है जहां उस महिला के साथ एक पुरूष द्वारा अश्लील हरकत करतें हुए देखा जा रहा है, उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने उक्त वीडियो और उस घिनौना हरकत जैसी घटना की राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है और साथ ही उस महिला को सुरक्षा देने के साथ साथ न्याय करने की मांग किया है, और दोषी को कठोर दंड देते हुए जेल में बंद किया जाए.

माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर भी कोई महिला सुरक्षित नहीं है, इससे यह अंदाज लगाया जा सकता हैं कि भाजपा- जदयू के शासन में महिलाऐं कितना सुरक्षित है,राज्य में स्थिति भयावह बनीं हुईं हैं आये दिन महिलाओं और बच्चियों पर यौन उत्पीड़न और हिंसा हो रहा हैं और नीतीश सरकार और प्रशासन आंख बंद कर सत्ता के नशे में चूर हैं, माले विधायक ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातर बढ़ रहे हैं, इस बात की गवाही बिहार पुलिस के खुद के आकड़े बता रहे हैं। 

कम से कम 100 महिलाओं का हर महीने बलात्कार हो रहा है। राज्य में महिलाओं को लेकर अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अभी हाल में ही कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं जो बिहार की भाजपा-जेडीयू गठबंधन सरकार के राज में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठा रही हैं।

टिप्पणियाँ