दो पक्षों में मार पीट, चाकू लगने से दो की मौत, चार की हालत नाज़ुक

योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के दरवलिया पंचायत के पड़़रौन गांव में घर बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में परसन मुखिया व रामायण मुखिया की मौत चाकू के वार से हो गई है।

छानबीन करती पुलिस

घटना बुधवार की दोपहर की है, जिसमें चार व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पर योगापट्टी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर। 

सभी घायलों को योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत होने की पुष्टि की। जबकि चार लोगों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ मुक़ल परमल पांडेय,सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, अजय कुमार सिंह,बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह,सीओ प्रियवर्त कुमार पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिये। जबकि पुलिस ने घटना में शामिल तीन महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मृतक रामायण मुखिया के पुत्र अवधेश कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष के चांदमल मुखिया, राजकुमार मुखिया, राजा कुमार, मंटू कुमार, मनोज कुमार अन्य लोगों से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था।मैं और मेरे परिवार के सभी लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे। 

इस दौरान इन सभी लोगों के साथ अन्य लोग भी साजिश के तहत एकजुट होकर हरवा हथियार से लैस होकर आए और हम लोगों पर हमला बोल दिया, व हम लोगों पर चाकू बरछी आदि हथियार से वार करने लगे।जिसमें पिता रामायण मुखिया, चाचा परसन मुखिया को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं परिवार के वीरेंद्र कुमार, श्याम मुखिया, जंग बहादुर मुखिया व सुनील मुखिया,को खदेड़ कर चाकू मार दिए।

उन सभी लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।सदर एसडीपीओ परिमल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल तीन महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।बहुत ही जल्द और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वही गांव में पुलिस छावनी में तब्दील है। मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है गांव में सन सनी फैल गई हैं।

टिप्पणियाँ