पूरी दुनिया तक पहुंचाए जाएंगे महात्मा गांधी के संदेश: डॉ0 एजाज अहमद

पूरी दुनिया तक पहुंचाए जाएंगे महात्मा गांधी के संदेश, आज दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ0 एजाज अहमद ने कहा कि2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्म दिवस एवं भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महात्मा गांधी के संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाएगा , राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, 

पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों द्वारा 2 अक्टूबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में महात्मा गांधी के जन्म उत्सव एवं भारत की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्व के अनेक गांधीवादी चिंतक एवं विचारक शिरकत कर रहे हैं।

इस अवसर पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सचिव डॉ एजाज अहमद द्वारा तैयार महात्मा गांधी के संदेश गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष डॉ0 लाल बहादुर राणा द्वारा पूरे विश्व से आए गांधीवादी चिंतकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, इस रिसर्च पेपर मे महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह, नील की खेती से चंपारण के किसानों की मुक्ति, की पूरी दास्तान है, साथ ही महात्मा गांधी एवं कस्तूरबा गांधी ने बेतिया पश्चिमी चंपारण की धरती पर स्वच्छता ,पर्यावरण संरक्षण, नारी शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक के कुरीतियों से मुक्ति का जो संदेश चंपारण सत्याग्रह के अवसर पर 1917 में दिया था जो पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाएगा, आशा है महात्मा गांधी के सत्य ,अहिंसा एवं आपसी प्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके विचार विश्व की नई पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे!

टिप्पणियाँ