बगहा के चखनी मिशन स्कुल मे मनमानी फीस वसूलने के आरोप में अभिभावकों ने किया बवाल

बेतिया (बगहा) । बगहा अनुमंडल के बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चखनी रजवटिया पंचायत के चखनी मिशन स्कूल जिसके अंदर कक्षा 1 से 7 के लिए संत तरेसा कन्या मध्य विद्यालय व कक्षा 8 से लेकर दसवीं तक पेटीट मेमोरियल हाई स्कूल के छात्र- छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। कोविड-19 के चलते विद्यालय कई महीनों से बंद था। 

सरकार के आदेश के बाद जब विद्यालय खुले तो विद्यालय में शिक्षा शुरू कर दी गई। वहीं रविवार को ग्रामीण महिलाओं के द्वारा विद्यालय के प्रशासन और प्रिंसिपल के खिलाफ मनमानी फीस वसूली को लेकर जमकर हंगामा किया गया। महिलाओं का आरोप था कि कक्षा 3 और 4 के लिए बच्चों से 4000 रुपया की मांग मनमाना ढंग से विद्यालय प्रशासन द्वारा की जा रही है। जो हम सभी देने में असमर्थ है। जिसको लेकर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ महिलाओं ने विद्यालय के गेट पर जमकर नारेबाजी की। 

प्रशासनिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि हम अपने बच्चों का इतना फीस कहां से जमा कर पाएंगे इससे विद्यालय के मनमाने वसूली के खिलाफ उन्होंने जमकर बवाल किया। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि मिशन विद्यालय के प्राचार्य फादर राजशेखर द्वारा 4000 रुपया की मांग की गई है। जिसमें प्राचार्य के द्वारा बिजली बिल विद्यालय का मेंटेनेंस साफ सफाई, स्टाफ का वेतन आदि का हवाला देते हुए 4000 रुपया की मांग बच्चों के परिजनों से किया गया। जिसके खिलाफ में महिलाओं ने जमकर प्राचार्य फादर राजशेखर के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से उचित कार्रवाई विद्यालय के खिलाफ करने के लिए नारे लगाए। 

विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में बबिता देवी,उमा देवी , सीमा देवी , नसीमा खातून ,माया देवी ,उर्मिला देवी ,लालमती देवी ,श्री मति देवी ,भगवानी देवी ,मीणा देवी ,संगीता देवी ,बेबी देवी , दुलारी देवी , पिंकी देवी , झुना देवी , किशनवती देवी,फूलन देवी आदि शामिल रही.

टिप्पणियाँ