विवाहिता की फंदे से झूला मिला शव, पति ससुर सास और ननद पर प्राथमिकी

बेतिया। एक बार फिर से मझौलिया थाना क्षेत्र के शेख मझरिया पंचायत सुर्खियों में आ गया है। पिछले एक डेढ़ माह से इस पंचायत में घटनाओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है। 

सब को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि मृतिका की पहचान आराधना कुमारी उर्फ मेढी कुमारी पति दिनेश साहनी शाकीन शेख मझरिया वार्ड नंबर 1 के रूप में की गई है। 

इस बाबत मृतिका के दादा जौकटिया वार्ड नंबर 12 बड़ा मलाही टोला निवासी धुरी साहनी के की आवेदन पर मृतिका के पति दिनेश साहनी ससुर पन्नालाल साहनी सास ललिता देवी और ननद गिरिजा कुमारी को नामजद करते हुए धारा 304 बी 34 भादवी कांड संख्या 523 ऑब्लिक 2021 दर्ज किया गया है। बताते चलें कि मृतिका की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। 

बताया जाता है कि मृतिका का पति दिनेश साहनी बाहर रहकर मजदूरी करता है। आवेदक के अनुसार उसकी पोती को ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते रहते थे और बच्चा नहीं होने का ताना देते थे तंग तबाह करते थे तथा दिनेश साहनी की दूसरी शादी करने की बात कहते थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है।

टिप्पणियाँ