सिकटा विधायक ने किसानों के लिए सरकार से पोर्टल खोलने की मांग की

भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य सह 09 सिकटा विधायक विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कृषि विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर कहा कि, पश्चिमी चंपारण जिले के साथ पूरे बिहार में बर्बाद फसलों से किसानों को राहत देने के लिए, आवेदन जमा करने का कोई पोर्टल नही है। जिससे आवेदन की जांच एवं सत्यापन मे काफी समय लगता है। उन्होंने सरकार से नया पोर्टल खोलने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण जिले में बाढ़, अतिवृष्टि , जल जमाव , नदियों के कटाव से करीब एक लाख एकड़ गन्ना की फसल 30%से 100% तक नष्ट हो गई है। साथ ही धान , सब्जी हल्दी की फसल बर्बाद हुई है। जिसकी मुवावजा सरकार को देनी चाहिए।

उन्होंने सरकार और चीनी मिलों पर यह आरोप लगाया कि, co 238, co 118 जैसे गन्ना प्रभेदों की खेती, अंग्रेजो के नील की खेती के तर्ज पर जबरन कराई जा रही है। जबकि वह यह जानती है की उक्त प्रभेदों में बाढ़ और अतिवृष्टि झेलने की क्षमता नहीं है।

टिप्पणियाँ