बेतिया: जिला जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड, समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष,डॉ ललिता के द्वारा,पश्चिम चंपारण जिला के जिलाअध्यक्ष के पद पर, श्रीमती सुरैया सहाब को मनोनीत करते हुए, जिला के समाज सुधार वाहिनी के संगठन विस्तार का आदेश दिया था, इस आदेश का पालन करते हुए, जिला जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, श्रीमती सुरैया सहाब ने समाज सुधार वाहिनी के, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखंडअध्यक्षों को मनोनीत करते हुए इसकी सूची प्रदेश जनता दल यूनाइटेड पटना के समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ ललिता को सूची भेज दी है, 

इस सूची के अनुसार,जिला कार्यकारिणी में, 10 महिलाओं को समाहित किया गया है,जिसमे से तीन महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष, पांच महिलाओं को जिला सचिव तथा 2 महिलाओं को जिला संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है, इसके अलावा जिला के विभिन्न प्रखंडों के,प्रखंड अध्यक्षों को भी मनोनीत किया है, जिसमें बेतिया प्रखंड,बेतिया नगर, मझौलिया प्रखंड ,बैरिया प्रखंड, लौरिया प्रखंड,सिकटा प्रखंड और चनपटिया प्रखंड में महिलाओं को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है

टिप्पणियाँ