बेतिया नरकटियागंज : जिला के विभिन्न थानो में दहेज उत्पीड़न के अभियुक्तों अविलंब गिरफ्तार करो: ऐपवा

जिला के विभिन्न थानो में दहेज उत्पीड़न के अभियुक्तों अविलंब गिरफ्तार करो: ऐपवा

दस दिनो के अंदर विभिन्न काण्डो के सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी नही होने ऐपवा करेगा आमरण अनशन।

 नरकटियागंज, आज भाकपा माले पार्टी कार्यालय पर "अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन" (ऐपवा) के जिला नेत्री ललिता देवी व कुसुम देवी के द्वारा प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों को को सम्बोधित करते हुए ऐपवा नेत्रीयो ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दहेज उत्पीड़न के मामलों में हो रही बेतहासा वृद्धि पर गहरी चिन्ता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के रवैये पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। ऐपवा नेत्रीयों ने कहा कि शिकारपुर थाना कांड संख्या 78/21,26/21 व 81/21 दर्ज है,जहाँ कांड संख्या 78/21 में DSP के द्वारा जांच उपरान्त केस सभी अभियुक्तों को थाना से ही बेल देने का आदेश दिया गया, और इस प्रकार पीड़ित महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ दर-दर की ठोकर खा रही वही पत्नी सबिता रहते पति जितेन्द्र महतो ने दुसरी शादी रचा लिया। दूसरी और कांड संख्या 26/21 के सभी दहेज उत्पीड़न के अभियुक्तों को स्थानीय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जांच में केस को कमजोर कर थाना से ही बेल देने का आदेश दिया गया। तो कांड संख्या 81/21 में शादी से पूर्व गांव के दबंगो के द्वारा बलात्कार किया गया और फिर उस लड़की से जबरन शादी रचा दिया गया एवम करीब 6 महीना से पीड़िता को घर से बाहर कर दिया गया परन्तु अभी भी सभी अभियुक्त पुलिसीया गिरफ्त से बाहर हैं। 

इन्हे भी पढ़े 

वहीं इनरवा थाना कांड संख्या 26/2021 में सभी अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी को स्थानीय प्रशासन अभी तक गिरफ्तार नही कर सका और इस प्रकार वंचित अभियुक्त दहेज उत्पीड़न के शिकार महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि यह शादी जबरन रचायी गयी थी। वहीं गौनाहा कांड संख्या 96/19 मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अपने जांच मे लीपा-पोती कर केस को कमजोर किया गया और अभियुक्तों को बेल देने का आदेश थाना को दिया गया।इसी थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी गांव के छठु राम के द्वारा गत तीन साल पहले मुजफ्फरपुर के लडकी को शादी के नियत से लाया गया परन्तु शादी नही किया शिवाय यौण शोषण,जब लड़की को मालुम चला कि छठु राम की दुसरी पत्नी है तो वह स्थानीय थाना में गयी परन्तु पिछले एक सप्ताह से यौण शोषण की शिकार महिला का आवेदन थाने के द्वारा नही लिया जा रहा है। जिससे साफ होता है की स्थानीय प्रशासन के लापरवाही और अभियुक्तों से साठगांठ के कारण आज महिला इन्साफ के लिए दर-दर भटक रही हैं। आगे ऐपवा नेत्रीयो ने कहा की यदि दस दिनो के अंदर सभी कांड के अभियुक्तों को प्रशासन गिरफ्तार नही करता ऐपवा जिला स्तरीय अमरण अंशन करेगी।

बेतिया नरकटियागंज : जिला के विभिन्न थानो में दहेज उत्पीड़न के अभियुक्तों अविलंब गिरफ्तार करो: ऐपवा


टिप्पणियाँ